हिंद महासागर पर चीन की काफी समय से आँख रही है। चीन यहां पर अपनी पैठ बनाकर भारतीय नौसेना पर नजदीक से आँख रखना चाहता है।
यही वजह है कि वह भारत के पड़ोसी देश जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका और मालदीव का नाम शामिल है उन्हें कर्ज के जाल में फंसाने में लगा है। हिंद महासागर में छह से सात चीनी युद्धपोत हैं। इसके वावजूद चीन के मुकाबले भारत इस क्षेत्र में आज भी ज्यादा मजबूत है।
वर्तमान में पूरी दुनिया का ध्यान हिंद महासागर पर केंद्रित है। भारतीय नौसेना को इस क्षेत्र में प्रमुख सुरक्षा प्रदाता के तौर पर देखा जा रहा है। इसको देखते हुए नौसेना अपनी क्षमता में लगातार इजाफा कर रही है।