यूपी पुलिस में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस बार भर्ती में 49568 पद शामिल हैं। सभी पद सिपाही के हैं और इनमें 31360 पद सिविल पुलिस के तथा 18208 पीएसी के पद शामिल हैं।
इसका नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती में 12वीं पास युवाओं आवेदन कर सकते हैं और उनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन आवेदन करने के लिए लिंक 19 नवंबर को चालू हाेगा।